MP: इंदौर में अनोखा दशहरा, रावण की जगह जलेगी सोनम, मुस्कान

इस बार दशहरा में रावण दहन के बजाय होगा ‘शूर्पणखा’ दहन। जी हाँ आप यह सुनकर हैरानी में पड़ गए होंगे की ऐसा कैसे संभव है क्योकि वर्षो से तो रावण दहन होता आया है,लेकिन इस बार मध्य प्रदेश का दशहरा अनोखे अंदाज में मनाया जायेगा। अब तक हर साल विजयादशमी पर रावण दहन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार शहर में रावण की जगह ‘शूर्पणखा’ का दहन किया जाएगा। और सबसे खास बात ये है की शूर्पणखा 11 मुखी होगी। अब आप सोच रहे होंगे रावण के 10 सिर होते हैं लेकिन शूर्पणखा के 11 कैसे? चलिए जानते है
इंदौर में परंपरागत रावण दहन की जगह इस बार 'शूर्पणखा दहन' किया जायेगा, ये पुरुष अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'पौरुष' आयोजित कर रही है, ये कार्यक्रम महालक्ष्मी मेला ग्राउंड में होने वाला है, जहां 11 सिरों वाला एक पुतला जलाया जाएगा। इसमें 11 हत्यारिनों के चेहरे होंगे, जो अपने पतियों या बच्चों की हत्या जैसे अपराधों में आरोपी हैं। इनमें इंदौर की सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान के नाम सबसे प्रमुख हैं।
इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहा सोनम रघुवंशी का मामला, जिसने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या शिलांग में हनीमून के दौरान की थी। जानकारी के मुताबिक, सोनम का चेहरा पुतले में रावण के स्थान पर होगा । यह आयोजन सोशल मीडिया पर "आधुनिक कलयुगी शूर्पणखाएं" शीर्षक के तहत तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।