अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में फायरिंग, 3 पुलिस अधिकारियों की मौत, दो घायल

अमेरिका के दक्षिणी पेंसिल्वेनिया में ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना सामने आई है, फायरिंग की घटना में 3 पुलिस अधिकारियो की मौत से अमेरिका में खलबली मच गई है इसके साथ ही 2 लोग इस घटना में गम्भीररूप से घायल भी बताए जा रहे है जिनका इलाज चल रहा है। घायल अधिकारियों की हालत गंभीर बनी हुई है. हमलावरों को पुलिस ने मार गिराया है।
क्यों हुई गोलीबारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक घरेलु विवाद की जाँच पड़ताल के लिए पुलिस पहुंची हुई थी जिसके बाद उनके ऊपर यह गोलीबारी की गई। इस भयावह फायरिंग की घटना में 3 पुलिस अधिकारियो की मौत हो गई है जबकि इस घटना में दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया। स्थानीय अधिकारियों और राज्य प्रशासन ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। जाँच जारी होने के कारण अब तक हमलावर और मृत पुलिसकर्मियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने घटना पर शोक जताया और कहा की, “हम तीन बहादुर आत्माओं को खो चुके हैं जिन्होंने इस काउंटी, इस राज्य और इस देश की सेवा की। समाज में इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती, हमें बेहतर करना होगा।”
घायल अधिकारियों की हालत गंभीर
घायल हुए दो पुलिस अधिकारियों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर है। अधिकारियों ने हमलावर की पहचान उजागर नहीं की है, न ही यह बताया है कि मारे गए पुलिस अधिकारी किस एजेंसी से जुड़े थे। अटॉर्नी जनरल पामेला बॉन्डी ने इस घटना की निंदा की और इसे "समाज के लिए अभिशाप" बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी मामले की जाँच कर रहे हैं। पहले भी पुलिस पर हमले होते रहे हैं।