चमोली में फिर से फटा बादल,9 लोग लापता
चमोली: उत्तराखंड में बादल फटने का सिलसिला जारी है । ताजा मामला चमोली जिले से सामने आया है। चमोली जिले के नंदा नगर के दो गांवों में बादल फटने की घटना सामने आई है । नंदा के कुंतरी और धुर्मा गांव में बादल फटा है । बादल फटने से दोनों गांवों में भारी नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंतरी गांव में बादल फटने से 6 मकानों को भारी नुकसान हुआ है और 7 लोग लापता है, अब बात करते है धुर्मा गांव की तो धुर्मा गांव में भी बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है और दो लोग लापता है , जिनकी तलाश जारी है इसके साथ ही मोक्ष नदी का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। चमोली में मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया भारी बारिश का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ है. नंदा नगर में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हो हुआ है, वहीं पर कुंतरी गांव में कई घर मलबे की चपेट में आ गये हैं. कुछ लोगों का अभी पता नहीं चल पा रहा है.
चमोली मे भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में चमोली में भारी बारिश को लेकर चेताया है । स्थानीय लोगों का कहना है कि कई निवासी अभी भी अपने घरों में फंसे हुए हैं. लापता लोगों का तलाश युद्धस्तर पर जारी है । अधिकारी और प्रशासन मौके पर मौजूद है