अफ्रीका के सेशेल्स देश में दो गुना तेजी से बढ़ी हिन्दुओ की संख्या !

अफ्रीका महाद्वीप में पड़ने वाला देश सेशेल्स अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।
यह अपने खूबसूरत समुद्र तटों, उष्णकटिबंधीय वनस्पतियों और समुद्री जीवन के लिए प्रसिद्ध है. यह एक द्वीपीय देश है जहां अलग -अलग समुदायों के लोग मिलजुलकर रहा करते हैं। आप सब को हैरानी होगी ये बात जानकर की जहाँ भारत में हिन्दू की सँख्या कम हो रही है, वही अफ्रीका महाद्वीप में पड़ने वाला देश सेशेल्स में हिन्दुओ की सँख्या बढ़ी है
खूबसूरत देश सेशेल्स में हिंदू आबादी पिछले कुछ सालों में इतनी तेजी से बढ़ी है कि हर कोई चौंक गया है। जी हाँ 2022 की जनगणना के मुताबिक, सेशेल्स में हिंदुओं की कुल आबादी का 5.4% हो गई है, अगर हम साल 2010 की जनगणना के बारे बात करे तो तब हिन्दुओ की सँख्या 2.4% थी। यानी सिर्फ 12 सालों में हिंदू आबादी दोगुनी से भी ज्यादा हो गई! तो चलिए जानते है की खूबसूरत और छोटे देश में हिंदुओं की आबादी इतनी तेजी से कैसे बढ़ी।
कैसे बढ़ता गया हिंदू आबादी का ग्राफ?
सेशेल्स हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों का एक द्वीपसमूह राष्ट्र है, जो अफ्रीकी महाद्वीप के पूर्व में और मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व में स्थित है. यह अपने खूबसूरत समुद्र तटों, उष्णकटिबंधीय वनस्पतियों और समुद्री जीवन के लिए प्रसिद्ध है। इस धर्म में हिंदू धर्म दूसरा सबसे बड़ा धर्म बन चुका है।साल 1901 में यहां सिर्फ 332 हिंदू परिवार रहते थे और कुल आबादी में तमिल भाषा के लोग करीब 3,500 थे।
1987 में सेशेल्स में जहां हिंदुओं की तादाद महज 506 थी, वहीं 1994 में संख्या में उछाल देखने को मिली यहाँ संख्या / तादाद ये बढ़कर 953 हो गई। अब साल 2002 की बात करे तो इस देश में 1,700 हिंदू थे, और 2010 में ये तादाद 2,174 तक पहुंच गया। लेकिन सबसे बड़ा उछाल 2010 से 2022 के बीच देखने को मिला, जब हिंदुओं की संख्या 5,508 हो गई, यानी कुल आबादी का 5.4%!