OMG! गुजरात में पति के ऊपर गिरी 128 किलो की पत्नी, जिससे दंपत्ति की मौत

OMG! गुजरात में पति के ऊपर गिरी 128 किलो की पत्नी, जिससे दंपत्ति की मौत
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2025-09-16 07:32:27

गुजरात के राजकोट शहर में एक अजीबोगरीब घटना घटी। मिली जानकारी के अनुसार, शहर की रामधाम सोसाइटी में नटवरलाल नाम के 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी मंजुला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मंजुला का वजन लगभग 128 किलोग्राम था।

घटना सुबह करीब 4 बजे की है। घटना के वक्त परिवार में अफरा-तफरी मच गई क्योंकि उनके बेटे आशीष को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बेटे की तबीयत बिगड़ने से उसकी मां मंजुला घबरा गईं। वह बेटे की मदद के लिए तेजी से सीढ़ियां चढ़ रही थीं। लेकिन इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और उनका संतुलन बिगड़ गया। मंजुला का वजन करीब 128 किलो था। पैर फिसलने से वह अपने पति नटवरलाल पर जोर से गिर पड़ीं। वजन ज्यादा होने की वजह से उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मौजूद परिवार के लोग नटवरलाल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए।

अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसकी जाँच की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने नटवरलाल को मृत घोषित कर दिया। मंजुला भी घायल थी और उसका इलाज चल रहा था। परिवार के लिए यह बहुत दुखदायी समय था, क्योंकि एक तरफ बेटा बीमार था और दूसरी तरफ इस हादसे ने पिता को परिवार से छीन लिया। नटवरलाल के सिर में इतनी गहरी चोट लगी कि उसकी मौत हो गई।

पड़ोसियों ने बताया कि नटवरलाल और मंजुला एक खुशहाल परिवार थे। वे अपने बेटे आशीष और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।