रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, जोधपुर AIIMS में ली अंतिम सांस
Shubham Pandey
JHBNEWS टीम,सूरत
2025-07-08 13:48:57
केंद्रीय मंत्री के पिता के निधन की खबर जोधपुर AIIMS की ओर से जारी की गई है। अस्पताल की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री के पिता दाऊ लाल वैष्णव (81 वर्ष) का कुछ दिनों से एम्स जोधपुर में इलाज चल रहा था वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे, काफी प्रयासों के बावजूद मेडिकल टीम द्वारा उन्हें बचाया नहीं जा सका।
प्रेस नोट
— AIIMS Jodhpur (@aiims_jodhpur) July 8, 2025
दिनांक: 08.07.2025 | समय: पूर्वाह्न 11:52 बजे
यह अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के पिता श्री दाउ लाल वैष्णव जी (81 वर्ष), का आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:52 बजे AIIMS जोधपुर में निधन हो गया।
वह पिछले कुछ…