गुप्तांग में संक्रमण था, डॉक्टर ने 'बिना बताए' गुप्तांग ही काट दिया, पीड़ित ने CM से की शिकायत

गुप्तांग में संक्रमण था, डॉक्टर ने 'बिना बताए' गुप्तांग ही काट दिया, पीड़ित ने CM से की शिकायत
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2025-07-05 13:02:25

पीड़ित अतीकुर रहमान ने बताया, "अब मैं असहाय हूं और मुझे नहीं पता कि क्या करना चाहिए. मेरी जिंदगी खत्म हो गई है. मैंने कई बार डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने मेरी कॉल का जवाब तक नहीं दिया. मैं मानसिक रूप से परेशान हूं और सर्जरी के कारण मुझे परेशानी हो रही है."

असम के सिलचर में एक डॉक्टर ने बायोप्सी के नाम पर 28 साल के एक लड़के का गुप्तांग काट दिया। पीड़ित की पहचान अतीकुर रहमान के रूप में हुई है। उसके गुप्तांग में संक्रमण था और वह इलाज के लिए आरोपी डॉक्टर एडेन सिन्हा के पास गया था। उसने एडेन के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। उसने राज्य के मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग भी की है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सिलचर के गुंटूर थाना क्षेत्र की है। यहां के आरई प्राइवेट अस्पताल में अतीकुर का इलाज चल रहा था। अतीकुर मणिपुर के जिरीबाम का रहने वाला है। उसे हाल ही में गुप्तांग में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद आरोपी डॉक्टर ईडन सिन्हा ने उसे बायोप्सी टेस्ट कराने को कहा।

अतीकुर रहमान की 19 जून को बायोप्सी होनी थी। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बायोप्सी के नाम पर उसे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया, जहां आरोपी डॉक्टर ने उसकी अनुमति के बिना उसके गुप्तांग का ऑपरेशन कर दिया और उसे काट दिया। ऑपरेशन के तुरंत बाद अतीकुर को इस बात का पता नहीं चला, लेकिन ड्रेसिंग हटाने के बाद उसे होश उड़ गए।

अतीकुर ने आरोप लगाया कि उसने आरोपी डॉक्टर से मिलने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे मिलने से रोक दिया। इसके बाद उसने गंगुर पुलिस स्टेशन में डॉ. ईडन सिन्हा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अतीकुर ने कहा, " अब मैं असहाय हूं और मुझे नहीं पता कि क्या करना है। मेरी जिंदगी खत्म हो गई है। मैंने कई बार डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मेरा फोन तक नहीं उठाया। मैं मानसिक रूप से परेशान हूं और सर्जरी की वजह से मुझे तकलीफ हो रही है।" इसके अलावा अतीकुर ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भी मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।