गुजरात के 31 जिलों में दर्ज हुआ बारिश, वही सूरत में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

राज्यभर में सामान्य से लेकर भारी वर्षा तक के हालात बने हुए हैं। बीते 24 घंटे यानी 23 जून से 24 जून, 2025 के दौरान राज्य के 31 जिलों के 170 तालुका में महत्वपूर्ण वर्षा दर्ज की गई। अब तक पूरे गुजरात में औसतन 21.15% वर्षा हो चुकी है। वहीं सूरत में मूसलधार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए और जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ।
बारिश की स्थिति:
24 जून, 2025 को राज्य में सबसे अधिक वर्षा सूरत ज़िले के बाऱडोली में 167 मिमी दर्ज की गई, जबकि पलसाणा में 208 मिमी और सूरत शहर में सर्वाधिक 346 मिमी वर्षा हुई, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है। दूसरी ओर उत्तर गुजरात के पाटण, बनासकांठा और अरावली जिलों में मामूली वर्षा देखने को मिली। राज्य के 33 में से 31 जिलों में वर्षा हुई, जिसमें दक्षिण गुजरात में औसतन 71.3 मिमी वर्षा हुई जो राज्य में सबसे अधिक है।
दक्षिण गुजरात में अब तक औसतन 308.5 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो 20.71% है। वहीं सौराष्ट्र में 196.1 मिमी (26.23%), पूर्व-मध्य गुजरात में 162.94 मिमी, कच्छ में 104.6 मिमी और उत्तर गुजरात में 107.08 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सबसे कम है। राज्य की औसत 882 मिमी वर्षा के मुकाबले अब तक 186.51 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो कुल का 21.15% है।
मौसम विभाग की चेतावनी:
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गुजरात के कई क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। गांधीनगर, अहमदाबाद, अरावली, महिसागर और खेड़ा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आनंद, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा और भरूच में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सौराष्ट्र और कच्छ के क्षेत्रों में भी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।