भारत-पाक तनाव चरम पर: जैसलमेर में गांव खाली, LOC पर गोलीबारी में 17 नागरिक मारे गए

भारत-पाक तनाव चरम पर: जैसलमेर में गांव खाली, LOC पर गोलीबारी में 17 नागरिक मारे गए
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2025-05-09 14:34:52

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड स्थित है; वहीं NIA का कार्यालय भी है। अंबाला में एक एयरफोर्स स्टेशन है।

राजस्थान के जैसलमेर में, पाकिस्तान सीमा से 20 किलोमीटर के भीतर बसे गांवों को खाली करवाया जा रहा है। जैसलमेर में एक सैन्य स्टेशन है और पाकिस्तान सीमा का 500 किलोमीटर लंबा हिस्सा इसके पास है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया। LoC पर पाकिस्तानी फौज 3 दिन से लगातार फायरिंग कर रही है। इसमें 17 नागरिकों की मौत हुई। इनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और CDS अनिल चौहान ने ताजा हालात की जानकारी दी। गृहमंत्री भी BSF, CISF के अफसरों के साथ मीटिंग की। उन्होंने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर और एयरपोर्ट्स की सिक्योरिटी की जानकारी ली।

इस दौरान जम्मू और कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF ने 7 आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तान की धनधार पोस्ट पर गोलीबारी की गई।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और CDS अनिल चौहान ने ताज़ा हालात की जानकारी दी। गृहमंत्री भी BSF और CISF अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं।

गुरुवार रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में 11 स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। पाकिस्तानी आत्मघाती ड्रोन द्वारा जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया गया।

भारत ने अपनी सुरक्षा प्रणाली S-400 और आकाश मिसाइल के ज़रिए उन्हें विफल कर दिया। LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए गए हैं। पठानकोट में एक पाकिस्तानी फाइटर जेट भी गिराया गया, हालांकि सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है।