सूरत: सब्जी खरीदते-खरीदते युवक ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सूरत: सब्जी खरीदते-खरीदते युवक ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2025-05-08 19:46:53

एक युवक सब्जी खरीदने अपने घर से निकला और गाली-गलौज करके खेल दिया खूनी खेल! यह घटना कहीं ओर की नहीं सुरत शहर के लिंबायत विस्तार की है.  पीड़ित के छोटे भाई ने  लिंबायत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. आखिर ऐसा क्या हुआ कि नाबालिक युवक खून की होली खेल बैठा ? 

जानकारी के मुताबिक लिंबायत क्षेत्र में मंगल पांडे हॉल के बगल में जलाराम नगर सोसाइटी में रहने वाले प्रमोद सिंह गोविंद सिंह के बड़े भाई विनोद सिंह उर्फ (पप्पू) 6/5/2025 को रात करीब 9:30 बजे अपने घर से सब्जी खरीदने के लिए बाबा बैजनाथ मंदिर वाले रास्ते पर जलाराम नगर के पास सब्जी मंडी में गए थे। इस समय, लिंबायत गोपाल नगर निवासी नाबालिक 17 वर्षीय वहां आया और किसी बात पर विनोद सिंह से झगड़ा करते हुए उसे गालियां देते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, जान से मारने की नियत से नाबालिक ने अपने पास मौजूद धारदार चक्कू निकालकर विनोद के पेट समेत पूरे शरीर पर गंभीर वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया और तुरंत उसी स्थान पर गिर गया। नाबालिक तुरंत ही वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।

विनोद सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे ICU रूम में रखा गया था फिर कुछ समय के बाद डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद प्रमोद सिंह ने पुलिस से कहा कि मेरे छोटे भाई के हत्यारे नाबालिक को सख्त से सख्त सजा मिले।