मौसम विभाग की कड़ी चेतावनी: अगले 24 घंटे गुजरात के 11 जिलों में भारी बारिश की आशंका, देखो लिस्ट

मौसम विभाग की कड़ी चेतावनी: अगले 24 घंटे गुजरात के 11 जिलों में भारी बारिश की आशंका, देखो लिस्ट
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2025-05-06 15:41:11

गुजरात के अलग-अलग इलाकों में बेमौसम बारिश शुरू हो गई है। शाम को अचानक मौसम बदलने के बाद अहमदाबाद शहर में रात बिजली चमकने के साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। अहमदाबाद के नारोल लांभा, घाटलोडिया, प्रहलादनगर समेत पश्चिमी इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश शुरू हो गई है।

बेमौसम बारिश के कारण किसानों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके अलावा गांधीनगर के माणसा में 0.94 इंच, नाडियाड में 0.87 इंच, वडोदरा में 0.79 इंच, देवदार में 0.75 इंच, सोजित्रा में 0.75 इंच, भावनगर में 0.67 इंच, कपड़वंज में 0.63 इंच, वासो में 0.63 इंच, धोलका में 0.59 इंच, मेहसाणा में 0.39 इंच, बयाड में 0.39 इंच बारिश हुई। इसके साथ ही राज्य के 49 तालुकाओं में एक इंच या उससे कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने आज भी शाम से अगले तीन घंटों का पूर्वानुमान बताया है। इसमें बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा और कच्छ में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

सूरत, अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, अमरेली, महिसागर, दाहोद, खेड़ा, आनंद, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, अमरेली, भावनगर, मोरबी, पंचमहल, वडोदरा और बोटाद में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।