29 अप्रैल, 2025 / आज मंगलवार के दिन इन राशियों के लिए खुल सकते हैं भाग्य के दरवाजे, हो सकता है धन लाभ, देखें आज का राशिफल।

मेष:
आय में वृद्धि होगी जिससे प्रसन्नता मिलेगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेगा। शेयर बाजार में निवेश से बचें। परिवार में मतभेद संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी।
वृषभ:
दिनभर आनंद में वृद्धि होगी। शौक पूरे करने में खर्च बढ़ेगा। नई वस्तु खरीदने के योग हैं। शेयर बाजार में सावधानी रखें। उधारी के पैसे फंस सकते हैं। दांपत्य जीवन व व्यवसाय के लिए शुभ दिन।
मिथुन:
अचानक खर्च आ सकता है। मानसिक बेचैनी महसूस होगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मातृपक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। संतान सुख और नई विद्या सीखने के अवसर मिलेंगे।
कर्क:
आर्थिक लाभ होगा। मित्रों से समर्थन मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन सुख और स्त्री वर्ग से लाभ मिलेगा। संतान संबंधी चिंता हो सकती है। गले के रोगों से सावधान रहें।
सिंह:
नई नौकरी या पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नया व्यवसाय शुरू हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता-पिता का स्नेह मिलेगा। मित्रों की चिंता रहेगी। विदेश से संबंधित कार्यों में लाभ मिलेगा।
कन्या:
घर में आध्यात्मिक वातावरण रहेगा। पूजा-पाठ संभव है। कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। परिवार में शांति रहेगी। माता का स्वास्थ्य ध्यान देने योग्य है। संतान से संतोष मिलेगा।
तुला:
धनहानि की आशंका है, अतः सभी वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें। पेट से संबंधित समस्याएँ हो सकती हैं। जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा। दिन मिश्रित फलदायक रहेगा।
वृश्चिक:
भागीदारी और दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा असंतोष रह सकता है। परिवार में आनंदपूर्ण माहौल रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। नए निवेश के लिए शुभ दिन है।
धनु:
उदासी का माहौल रह सकता है। आय-व्यय संतुलित रहेगा। परिवार में संघर्ष से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खुद का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर:
दिनभर उत्साह और खुशी रहेगी। आय में वृद्धि होगी। परिवार में मेलजोल बना रहेगा। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर आँखों और हड्डियों की कमजोरी का ध्यान रखें।
कुंभ:
साहस बढ़ेगा पर गुस्सा भी बना रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता से लाभ होगा। संतान की चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन:
परिवार में शुभ प्रसंग का आयोजन संभव है। कार्यों में सफलता मिलेगी। नया कार्य शुरू करने के लिए उत्तम दिन है। मित्रों से अच्छे समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।