केंद्रीय मंत्री चद्रकांत रघुनाथ पाटिल के जन्मदिवस पर लिंबायत में भव्य कीर्तन समारोह का आयोजन किया गया

सूरत : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री एवं भाजप गुजरात प्रदेश अध्यक्ष चद्रकांत रघुनाथ पाटिल जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सूरत के लिंबायत विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य कीर्तन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन लोकप्रिय विधायिका संगीता पाटिल जी के मार्गदर्शन से शहर के डिप्टी मेयर डॉ. नरेंद्र पाटिल साहेब के नेतृत्व में कीर्तन संपन्न हुआ।
यह भक्तिमय संध्या सपना पान सेंटर, नीलगिरी में आयोजित की गई, जिसमें प्रख्यात कीर्तनकार श्री रविकिरण महाराज जी ने अपनी मधुर वाणी और संगीतमय भजनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। उनके प्रवचनों में ईश्वर की भक्ति, सद्गुरु के उपदेश और सकारात्मक जीवन दर्शन की प्रेरणा मिली।
इस विशेष आयोजन में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, श्रद्धालुजन और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने कीर्तन का आनंद लिया और इस आध्यात्मिक पहल की सराहना की। भगवान की स्तुति और भजनों की गूंज से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कारों और आध्यात्मिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।