सूरत : कामरेज टोल प्लाजा से विशाल मात्रा में शराब जब्त, 1 करोड़ रुपये का माल जब्त

सूरत : कामरेज टोल प्लाजा से विशाल मात्रा में शराब जब्त, 1 करोड़ रुपये का माल जब्त
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2025-02-28 15:49:29

गुजरात में शराबबंदी के बावजूद बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी होते हुए दिख रहा है हाल ही में सूरत के कामरेज टोल नाका के पास से एक विशाल मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई  गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसएमसी ने छापेमारी की और शराब से भरा एक कंटेनर जब्त किया। कंटेनर को उस समय जब्त किया गया जब वह महाराष्ट्र से कच्छ जा रहा था।

जब कंटेनर को रोका गया और उसकी जांच की गई तो उसमें से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। इस खेप की कुल कीमत 67 लाख रुपये अंग्रेजी शराब जप्त की गई है, जबकि संपूर्ण जब्त किए गए माल की कीमत 1 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। एसएमसी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो आरोपियों को वांटेड घोषित किया गया है। यह घटना राज्य में शराब की तस्करी किस हद तक खुलेआम हो रही है, यह दर्शाती है।

नर्मदा जिले के सागबारा में भी शराब की तस्करी का नया तरीका सामने आया है। यहाँ पुलिस ने एक कार से शराब का जखीरा जब्त किया है, जिससे एक अनोखी तस्करी पद्धति का खुलासा हुआ है। इस मामले में शराब की बोतलें कार की टेललाइट में छुपाकर खापर (महाराष्ट्र) से कामरेज (गुजरात) ले जाई जा रही थीं।

पुलिस ने इस कार की जांच की तो अंदर से विदेशी शराब का जखीरा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 2.66 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है और उसे वांटेड घोषित किया गया है।

इस प्रकार, गुजरात में शराबबंदी होने के बावजूद शराब की तस्करी और बिक्री के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। पुलिस और एसएमसी इस पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं, फिर भी अपराधी नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी नहीं रखी गई और अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो शराबबंदी का उल्लंघन लगातार जारी रहेगा।