सूरत उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की भव्य जीत, जानिए कितने वोटो आप को मिला ?

सूरत उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की भव्य जीत, जानिए कितने वोटो आप को मिला ?
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2025-02-18 14:04:54

गुजरात में इस बार 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के साथ राज्य में पहली बार हुए स्थानीय स्वशासन चुनावों में 66 नगर पालिकाओं के आम चुनाव, 2 नगर पालिकाओं के मध्यावधि चुनाव और सूरत नगर निगम चुनाव के भाजप के उमीदवार की भव्य वोटो से जीत मिली है इस चुनाव में भी भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। जबकि दो बड़े उलटफेर हुए हैं। 

66 नगर पालिकाओं में 61.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जो कि 2018 की तुलना में 3.35 प्रतिशत कम है। कुल मिलाकर, 2018 में हुए 75 नगरपालिका चुनावों में 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 1844 नगरपालिका सीटों में से 167 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ, जिससे 66 नगरपालिकाओं की 1677 सीटों के लिए 4374 उम्मीदवार मैदान में रह गये। 66 नगरपालिकाओं की 167 निर्विरोध सीटों में से 162 सीटें भाजपा को, 1 कांग्रेस को तथा 4 अन्य को निर्विरोध जीत मिली।

16 फरवरी दिन रविवार को हुए चुनाव में सूरत नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 की खाली सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। लेकिन उपचुनावों में कांग्रेस ने आप से बेहतर प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर रही। इस उपचुनाव में विपक्षी दल आप चौथे स्थान पर आ गया है। विपक्षी आप को अन्य दलों के उम्मीदवारों की तुलना में कम वोट मिले हैं। 

सूरत नगर निगम उपचुनाव 16 फरवरी को हुए थे। मतदान प्रतिशत 31.35 रहा। इस मतदान के बाद तीनों पार्टियों ने जीत का दावा किया। हालाँकि, आज सात दौर की मतगणना हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र कच्छ को 17359, कांग्रेस के संजय रामानंदी को 10102 तथा विपक्षी आप को 1917 वोट मिले। इस उपचुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार को 2618 वोट मिले। सात राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 7267 मतों से विजयी घोषित किया गया।

आप JHBNEWS हिंदी को यहां सोशल मीडिया पर फ़ॉलो कर सकते हैं

  • फेसबुक पर JHBNEWS हिंदी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
  • यहां इंस्टाग्राम पर JHBNEWS हिंदी को फॉलो करें।
  • यूट्यूब पर JHBNEWS हिंदी वीड़ियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
  • JHBNEWS हिंदी को ट्विटर पर फ़ॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
  • हमारे WHATSAPP पर JHBNEWS हिंदी से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।