Surat Police: इस थाने में हुई अनोखी शादी, पुलिसवाले बने बाराती, जानिए पूरा मामला ? देखे वीडियो.....

Surat Police: इस थाने में हुई अनोखी शादी, पुलिसवाले बने बाराती, जानिए पूरा मामला ? देखे वीडियो.....
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2025-02-03 15:16:04

सूरत के वराछा इलाके में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जब एक छोटे से विवाद ने पूरे विवाह समारोह को संकट में डाल दिया। यह मामला सूरत के मातावाड़ी वराछा क्षेत्र का है, जहां बिहारी परिवार ने अपनी बेटी अंजली कुमारी की शादी का आयोजन किया था  इस आयोजित शादी में भोजन को लेकर वर पक्ष नाराज़ हो गया। इस नाराजगी के चलते दूल्हा (राहुल प्रमोद महंतो) और आपने बाराती के साथ विवाह के मंडप को छोड़कर चला गया, जिससे वधू पक्ष बहुत परेशान हो गया। और वराछा पुलिस थाना में जाकर अपनी बेटी की शादी की गुहार लगाई।  

वराछा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दूल्हा (राहुल प्रमोद महंतो) को समझाने का प्रयास किया। काफी देर के बाद वराछा पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार को विवाह के लिए तैयार किया और घर से मनाकर वराछा पुलिस थाना में मैजूद सभी कर्मचारीओ के साथ इस शादी को पूरे विधि-विधान से शादी संपन्न करवाई। इतना ही नहीं थाना में धूमधाम से हवन और रस्मों के बाद दोनों को खुशी-खुशी विदा किया गया।

इस घटना ने दिखाया कि पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करती है, बल्कि सामाजिक समरसता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वराछा पुलिस की इस पहल की पूरे शहर में सराहना हो रही है।

आप JHBNEWS हिंदी को यहां सोशल मीडिया पर फ़ॉलो कर सकते हैं

  • फेसबुक पर JHBNEWS हिंदी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
  • यहां इंस्टाग्राम पर JHBNEWS हिंदी को फॉलो करें।
  • यूट्यूब पर JHBNEWS हिंदी वीड़ियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
  • JHBNEWS हिंदी को ट्विटर पर फ़ॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
  • हमारे WHATSAPP पर JHBNEWS हिंदी से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।