Aaj Ka Rashifal, 30 जनवरी 2025: मकर राशि वालों के धनधान्य में वृद्धि होगी। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 30 जनवरी 2025: मकर राशि वालों के धनधान्य में वृद्धि होगी। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2025-01-30 07:07:01

आज का पंचांग (बृहस्पतिवार, 30 जनवरी 2025)

राष्ट्रीय मिति माघ 10, शक संवत 1946, माघ शुक्ला, प्रतिपदा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081

सौर माघ मास प्रविष्टे 17, रज्जब 29, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तद अनुसार अंग्रेजी तारीख 30 जनवरी सन 2025 ई.।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। 

प्रतिपदा तिथि सायं 04 बजकर 11 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। घनिष्ठा नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।

व्यतीपात योग सायं 06 बजकर 33 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। बव करण सायं 04 बजकर 11 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। 

चन्द्रमा सायं 06 बजकर 35 मिनट तक मकर उपरांत कुंभराशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार माघ (मौनी) अमावस्या, कुंभ-महापर्व (प्रयागराज), द्वितीय (मुख्य) शाही स्नान।

श्रेष्ठ चौघड़ियाः आज प्रातः 09-59 से दोपहर बाद 02-00 बजे तक क्रमशः चर, लाभ व अमृत तथा अपराह्न 03-20 से सायं 04-47 तक शुभ के श्रेष्ठ चौघड़िए हैं एवं दोपहर 12-18 से दोपहर 01-01 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

मेष राशि के जातकों के लिए अत्यधिक घन की प्राप्ति होने की संभावना और कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखें। आपने कार्यशैली में सुधार करें

वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज प्रस्तावित योजना लंबित हो सकती है। कार्य न होने से हताश होंगे। दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास नहीं करें। आज के दिन आपकी मनोकामना पूर्ण होगा l 

मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today) 

मिथुन राशि जातकों के लिए आज नई नौकरी पाने की कुशलता प्राप्त होगी और कार्य में सफलता न मिलने से दूसरों को दोष नहीं दें। अपनी कमियां दूर करें।

कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today) 

आज के दिन कर्क राशि जातकों के लिए आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। माता पिता को आपके सेवा को पेकर खुशी मिलेगी और कार्यस्थल पर परिश्रम सार्थक होगा। 

सिंह राशि आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

आज के दिन सिंह राशि जातकों के लिए आपकी मेहनत और समर्पण से भाग्योदय संभव हैं। घरेलू विवाद में न फसे नहीं तो दुख दायक हो सकता हैं। आज आपने जीवन साथी से दिल की बात कह सकते हैं।

कन्या राशि आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)  

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन की शुरुवात से ही व्यस्तता रहेगी। आज आपके नौकरी में प्रमोशन मिल सकती है लंबे समय से अटके काम सहज पूरे होंगे।

तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन तुला राशि जातकों के लिए आप अपने नए कार्यों में झूठ न बोले बनता हुआ कम बिगड़ सकता है कार्यस्थल पर सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। 

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन वृश्चिक राशि जातकों के लिए युवाओं के लिए समय उपयुक्त है। मनचाही नौकरी की तलाश रहेगी। आज के दिन आप किसी की पारिवारिक बातों पर नाराज हो सकते है मेहनत करने में पीछे न हटे l 

धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

धनु राशि जातकों के लिए आज के दिन आज लापरवाही की तो लाभदायी योजना हाथ से निकल सकती है। दिया हुआ पैसा निकल सकता है व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें।

मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज के दिन मकर राशि जातकों के लिए बुद्धि जीवियों से संपर्क बढेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। कारोबार में व्यवस्था में सुधार करें।

कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

कुम्भ राशि जातकों के लिए आज के दिन नौकरी में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करें।

मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

मीन राशि जातकों के लिए आज के दिन अपनी मेहनत के बलबूते पर काम पूरा कर लेंगे। युवाओं का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा।