सूरत में पहली बार ताप्ती नदी में हुई अनोखी नाव प्रतियोगिता

सूरत में पहली बार ताप्ती नदी में हुई अनोखी नाव प्रतियोगिता
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2025-01-29 20:08:48

सूरत शहर हमेशा अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में इस साल होली के शुभ अवसर पर ताप्ती नदी में एक अनोखी नाव प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह रोमांचक प्रतियोगिता हजीरा से मगदल्ला गांव तक आयोजित की गई, जिसमें कई नाविकों और प्रतियोगियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता न केवल मनोरंजन और रोमांच से भरपूर थी, बल्कि सूरत की ऐतिहासिक और धार्मिक परंपराओं से भी जुड़ी हुई थी।

सूरत मगदल्ला गांव के लोगों का मानना है कि यह प्रतियोगिता भगवान की आस्था और परंपराओं से जुड़ी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, यह आयोजन शुभ होता है और इसमें भाग लेना एक धार्मिक अनुभव जैसा माना जाता है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को आज भी मगदल्ला के लोग बड़े श्रद्धा भाव से निभाते हैं। होली के अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाती है।


इस नाव प्रतियोगिता को देखने के लिए सूरत और आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। ताप्ती नदी के किनारे लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। जैसे ही नावों की दौड़ शुरू हुई, नदी का नज़ारा बेहद रोमांचक हो गया।

इस प्रतियोगिता में सूरत के कुल 8 नावों ने इस रोमांचक प्रतियोगिता में भाग लिया। इस स्पर्धा में सुभाष चंद्रा बाबूभाई पटेल की नाव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस आयोजन ने सूरत की सांस्कृतिक पहचान को और भी मजबूत किया तथा स्थानीय परंपराओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।