उत्तराखंड में कल से लागू होगा समान नागरिक संहिता, जानिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा ?

उत्तराखंड में कल से लागू होगा समान नागरिक संहिता, जानिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा ?
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2025-01-26 13:58:01

स्वतंत्र भारत में उत्तराखंड पहला राज्य होगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी. 26 जनवरी के बाद 27 जनवरी (सोमवार) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 12:30 बजे सचिवालय में यूसीसी पोर्टल का उद्घाटन करेंगे. 

उत्तराखंड में सोमवार से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी के सचिव शैलेश बगौली ने इस संबंध में अधिकारियों को लेटर जारी किया और UCC से जुड़े पोर्टल को लॉन्च करने की जानकारी दी। पत्र में कहा गया है कि 27 जनवरी को सीएम UCC नियमावली और पोर्टल का लोकार्पण करेंगे।

समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद उत्तराखंड में विवाह, तलाक, भरण- पोषण, संपत्ति के अधिकार, गोद लेने और विरासत जैसे कई चीजों में बदलाव होगा। विवाह पंजीकरण अनिवार्य होगा। ग्राम सभा स्तर पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी।