पंकज जोशी गुजरात के मुख्य सचिव नियुक्त, जनवरी के अंत में संभालेंगे कार्यभार

Chief Secretary of Gujarat: गुजरात के नए मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) पंकज जोशी बने हैं। वर्तमान में पंकज जोशी मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत हैं। वे चीफ सेक्रेटरी का कार्यभार 31 जनवरी को संभालेंगे। पंकज जोशी इससे पहले म्युनिसिपल कमिश्नर, सेक्रेटरी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी सहित कई पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान चीफ सेक्रेटरी (CS) राजकुमार जनवरी के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पंकज जोशी फिलहाल एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं।
गुजरात में मंत्रिमंडल के इस्तीफे के बाद GAD कैडर और अन्य कैडर के अधिकारियों को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया था। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के प्रमुख सचिव के रूप में पंकज जोशी की नियुक्ति की गई थी। एम. के. दास की जगह पंकज जोशी को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) के तौर पर नियुक्त किया गया।
अगर पंकज जोशी की बात करें, तो वे फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय में ACS के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। पंकज जोशी 1989 बैच के गुजरात कैडर के IAS अधिकारी हैं। अब उनकी नियुक्ति गुजरात के नए मुख्य सचिव के रूप में की गई है। वे कब और कहां से कार्यभार संभालेंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, चूंकि राजकुमार इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इसलिए पंकज जोशी को मुख्य सचिव बनाया गया है।
IAS अधिकारी पंकज जोशी ने सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की डिग्री हासिल की है। उन्होंने IIT, नई दिल्ली से एम.टेक. और डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज में एम.फिल. किया है। पंकज जोशी को गुजरात के IAS अधिकारियों में सबसे शिक्षित और तकनीकी दृष्टि से कुशल अधिकारी माना जाता है।
आप JHBNEWS हिंदी को यहां सोशल मीडिया पर फ़ॉलो कर सकते हैं