आज का राशिफल शुक्रवार, 24 जनवरी 2025: शुक्रवार के दिन परिवार में अत्यधिक खुशियां, कार्यक्षेत्र में मिलेगा बड़ी सफलता, विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, जानें आज का राशिफल
श्रेष्ठ चौघड़ियाः आज सूर्योदय से पूर्वाह्न 11-19 तक क्रमशः चर, लाभ वे अमृत, दोपहर 12-39 से दोपहर बाद 01-59 तक शुभ तथा सायं 04- 38 सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघड़िए हैं एवं दोपहर 12-17 से दोपहर 01- 00 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
शुभ तिथिः दशमी पूर्णा संज्ञक तिथि रात्रि 07-26 तक, तदन्तर एकादशी नंदा संज्ञक शुभ तिथि है। दशमी और एकादशी तिथियों में विवाहादि मांगलिक कार्य, वास्तु (घर), यात्रा, प्रवेश, जनेऊ, प्रतिष्ठा, सवारी, राजकीय कार्य, देवोत्सव, देवकार्य और व्रतोपवास आदि कार्य करने योग्य हैं।
ग्रहों की स्थिति : वक्री गुरु वृषभ राशि में, मंगल
मिथुन राशि में वक्री गति से, केतु कन्या राशि में, चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में, बुध धनु राशि में, सूर्य मकर राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
शुभ मुहूर्तः उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज अनुराधा नक्षत्र में विवाह अतिआव. में (मृत्य बाण दोष) तथा गृहारम्भ व गृह प्रवेश का अ. आव. में (भद्रा दोष युक्त) मुहूर्त हैं।
मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
मेष राशि के जातकों में नौकरी के लिए नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता के चलते निजी कार्य देरी से पूरे होंगे।
वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज के दिन धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, संतान के विवाह में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। व्यापारिक नए अनुबंध होंगे।
मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
यह राशि जातकों के लिए आज के दिन घन लाभ का अवसर प्राप्त होंगे। नई योजनाएं बनेगी। शत्रु परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में सफल होंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
कर्क राशि जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। आकर्षण बढ़ेगा।
सिंह राशि आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)
आज के दिन सिंह राशि जातकों के लिए व्यापारिक अनुबंधों को करते वक्त सावधानी बरते। गले में किसी संक्रमण संभव। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी।
कन्या राशि आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप का स्वास्थ सामान्य रहेगा, किसी बड़े अधिकारी से सम्बन्ध मजबूत होंगे, नए दोस्त बनेंगे, बहनों से संबंध कमजोर होंगे।
तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज के दिन तुला राशि जातकों के लिए जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। समय पर कार्य ना होने से तनाव। मकान-दुकान के निर्माण में रुकावट रहेगी।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज के दिन वृश्चिक राशि जातकों के लिए प्रेम प्रसंग में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, लोगों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। कार्य स्थल पर सहकर्मियों से संबंध मधुर होंगे, अवरोध समाप्त होंगे।
धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि जातकों के लिए आज के दिन अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
मकर राशि जातकों के लिए आज के दिन संतान के कॅरियर की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
कुम्भ राशि जातकों के लिए आज के दिन सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
मीन राशि जातकों के लिए आज के दिन काम को टालना बंद करें, समय पर कार्य करना सीखें। आलस की अधिकता से कार्य देरी से पूरे होंगे।