आज का राशिफल, 23 जनवरी 2025: यह राशि जातकों को आज का दिन बेहतरीन रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, धन लाभ के योग, जानिए अन्य राशियों का हाल |
आज की ग्रह स्थिति
माघ मास कृष्ण पक्ष नवमी ।
आज का राहुकाल
दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
आज का दिशाशूल : दक्षिण
कल का दिशाशूल : पश्चिम
कल की भद्धाः प्रात: 06 बजकर 32 मिनट से सायं 07 बजकर 26 मिनट तक।
विशेष : बुध मकर राशि में
विक्रम संवत 2081 शके 1946 उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की दशमी तत्पश्चात एकादशी अनुराधा नक्षत्र वृद्धि योग 29 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात ध्रुव योग, वृश्चिक में चंद्रमा।
मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
मेष राशि के जातकों में नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे, व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।
वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज के दिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। पुराने रोग उभर सकते हैं।
मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
यह राशि जातकों के लिए आज कारोबार में हो रहे नुकसान से परेशान रहेंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे। वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेगी।
कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज के दिन कर्क राशि जातकों के लिए कोर्ट के कार्यों में सफलता मिलेगी, लाभ के अवसर हाथ आएंगे भाग्य का साथ मिलेगा और रुके कार्य पूरे होंगे।
सिंह राशि आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)
आज के दिन सिंह राशि जातकों के लिए व्यवसाय में नए अनुबंध लाभप्रद रहेंगे, संतान के अध्ययन में दूर होगी, व्यापार विस्तार में आर्थिक व्यवस्था सुलभ होगी।
कन्या राशि आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज संपत्ति से संबंधित विवाद समाप्त होंगे, पड़ोसियों से व्यवहार दुरुस्त होंगे राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है।
तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज के दिन तुला राशि जातकों के लिए नौकरी में चल रहे मनमुटाव समाप्त होंगे। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज के दिन वृश्चिक राशि जातकों के लिए प्रेम प्रसंग में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, समझदारी से निर्णय लेवे, माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि जातकों के लिए आज के दिन आर्थिक निवेश के लिए समय शुभ है, किसी योग्य महापुरुष के मार्गदर्शन से सफलता मिलेगी। माता का स्वास्थ्य सुधरेगा।
मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज के दिन मकर राशि जातकों के लिए व्यस्तता के चलते निजी कार्य देरी से पूरे होंगे। नौकरी में तबादले के योग हैं। मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।
कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
कुम्भ राशि जातकों के लिए आज के दिन व्यवसाय में नए लोगों से संपर्क लाभकारी साबित होगा राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है।
मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
मीन राशि जातकों के लिए आज के दिन आपके व्यवहार से परिजन नाराज होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे।